फलता, मई 24 -- Falta Election Result, Jahangir Khan Pushpa Lost: पश्चिम बंगाल की फलता विधानसभा सीट के लिए रविवार सुबह से चल रही काउंटिंग पूरी हो चुकी है। ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक के करीबी माने जाने वाले जहांगीर खान की करारी हार हुई। भाजपा के उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने एक लाख से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की है। जहांगीर खान ने 21 मई को फिर से हुई वोटिंग से ठीक पहले अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली थी। हालांकि, उम्मीदवारी वापस लेने का समय निकल जाने की वजह से ईवीएम में उनका नाम था और सात हजार से ज्यादा वोट पड़े। जहांगीर को फलता का पुष्पा भी कहा जाता है। फलता विधानसभा डायमंड हार्बर लोकसभा सीट के अंतर्गत आता है और डायमंड हार्बर को अभिषेक बनर्जी का गढ़ भी माना जाता रहा है। काउंटिंग की शुरुआत से ही भाजपा उम्मीदवार को बड़ी बढ़त मिल गई थी। जहांगीर क...