कटिहार, अप्रैल 7 -- फलका।एक संवाददाता फलका थाना क्षेत्र में पुलिस अभिरक्षा के दौरान बाइक लूट कांड के संदिग्ध राकेश कुमार यादव (24) की मौत के बाद भड़की हिंसा को लेकर प्रशासन एक्शन मोड में है। घटना के तीसरे दिन भी पुलिस और प्रशासन का कड़ा रुख बरकरार रहा। सोमवार को पुलिस ने विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर हिंसा व बवाल में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कागजी कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में अब तक कुल आठ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा चुका है।इलाके में अफरा-तफरी का माहौलशनिवार को हुई इस घटना के बाद से ही क्षेत्र में तनाव व्याप्त है। पुलिस द्वारा उपद्रवियों की पहचान के लिए लगातार की जा रही छापेमारी के कारण स्थानीय लोगों में भारी डर और अफरा-तफरी का माहौल देखा जा रहा है। कई युवक और संदिग्ध कार्रवाई के डर से घर छोड़कर...