कटिहार, मार्च 9 -- फलका। फलका पुलिस ने गश्ती के क्रम में थाना क्षेत्र के हथवाड़ा चौक समीप से शराब पीकर हंगामा कर रहे छह पियक्कड़ को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष रवि कुमार राय ने बताया कि गश्ती के क्रम में सूचना मिली कि हथवाड़ा चौक समीप पांच-छह व्यक्ति शराब के नशे में हंगामा कर रहा है। सत्यापन हेतु दलबल के साथ मौके पर पहुंच कर हंगामा कर रहे छह व्यक्तियों को पकड़ा और पूछताछ किया गया। पूछताछ के क्रम सभी व्यक्तियों के मुंह से शराब सेवन करने की गंध आ रही थी। ब्रेथ एनेलाइजर मशीन से जांच के पश्चात सभी व्यक्तियों का शराब पीने की पुष्टि हुई है। जिसके बाद आरोपियों के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.