कटिहार, फरवरी 4 -- फलका।एक संवाददाता मंगलवार को फलका पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में दस शराबी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष रवि कुमार राय ने बताया कि सूचना पर थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से छापेमारी कर दस पियक्कड़ को पकड़कर कर पूछताछ किया गया। ब्रेथ एनेलाइजर मशीन से जांच के पश्चात सभी आरोपियों की शराब पीने की पुष्टि हुई। जिसके बाद सभी के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...