भागलपुर, मार्च 8 -- फलका। फलका पुलिस ने गश्ती के क्रम में थाना क्षेत्र के हथवाड़ा चौक समीप से शराब पीकर हंगामा कर रहे छह पियक्कड़ को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष रवि कुमार राय ने बताया कि गश्ती के क्रम में सूचना मिली कि हथवाड़ा चौक समीप पांच-छह व्यक्ति शराब के नशे में हंगामा कर रहा है। सत्यापन हेतु दलबल के साथ मौके पर पहुंच कर हंगामा कर रहे छह व्यक्तियों को पकड़ा और पूछताछ किया गया। पकड़ाये व्यक्ति ने अपना नाम क्रमशः नीतीश कुमार,श्रीराम शर्मा दोनों अमोल, धनंजय कुमार हथवाड़ा,रौशन कुमार,सुबोध कुमार,श्याम महलदार तीनों कालीनगर निवासी बताया।पूछताछ के क्रम सभी व्यक्तियों के मुंह से शराब सेवन करने की गंध आ रही थी।ब्रेथ एनेलाइजर मशीन से जांच के पश्चात सभी व्यक्तियों का शराब पीने की पुष्टि हुई है। जिसके बाद आरोपियों के विरुद्ध ...