कटिहार, मार्च 20 -- फलका।एक संवाददाता फलका प्रखंड के शब्दा,पोठिया,भंगहा पंचायत समेत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर छह माह पूर्ण किए गए बच्चों को उनकी माता की मौजूदगी में अन्नप्राशन दिवस मनाया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर छह माह के बच्चों का अन्नप्राशन रश्म अदा की। आंगनबाड़ी केंद्रों में पौष्टिक सब्जी दाल,हरी सब्जियां आदि का प्रदर्शनी भी किया गया। क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर सेविका द्वारा अन्नप्राशन दिवस के अवसर पर धात्री माताओं को पोषाहार संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी पुष्पा कुमारी ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर अन्नप्राशन दिवस का आयोजन किया गया। वहीं महिला पर्यवेक्षिका ने बताई की विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्र पर सेविकाओं के द्वारा छह माह के बच्चों का अन्नप्राशन किया ...