लखनऊ, जून 3 -- चारबाग पर एयर कॉनकोर्स निर्माण के कारण 22 ट्रेनें नहीं आ रही उखड़े शेड, बदले प्लेटफार्म, चिलचिलाती धूप में बिलबिला रहे रेल यात्रीलखनऊ, प्रमुख संवाददाता।चारबाग रेलवे स्टेशन पर एयर कॉनकोर्स के निर्माण में रेल भूमि विकास अभिकरण (आरएलडीए) की सुस्त रफ्तार रेल यात्रियों को दर्द दे रही है। फर्स्ट एसी का टिकट बुक कराने वाले प्रचंड गर्मी में खुले आसमान के नीचे चिलचिलाती धूप में ट्रेन का इंतजार करने को मजबूर हैं। निर्माण कार्य के कारण पूरे स्टेशन को खोद दिया गया है। धूप और बारिश से बचाने के लिए लगाए गए शेड तक उखाड़ दिए गए हैं। कोच डिस्प्ले सिस्टम भी हटा दिए गए हैं। सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि निर्माण के कारण 22 ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है, जो कि अब चारबाग नहीं आ रहीं। 68 ट्रेनों के प्लेटफार्म बदलते हुए उन्हें छह और सात नंबर से चलाया...