फर्श पर सो रही युवती को सांप ने डंसा, इलाज के दौरान मौत
गोंडा, जून 3 -- बभनजोत (गोंडा), संवाददाता। उत्तर प्रदेश में गोंडा जिले के खोड़ारे थाना के गौरा चौकी बाजार मे मंगलवार रात घर में फर्श पर सो रही एक युवती की सर्प दंश से मौत हो जाने का मामला प्रकाश मे आया है। घटना से परिजन रो-रोकर बेहाल है। मंगलवार रात करीब ढाई बजे गौरा चौकी के सादुल्लानगर रोड निवासी खजांची सोनी की बेटी सपना सोनी ( 35) को जहरीले सांप ने काट लिया। परिजन सीएचसी बभनजोत ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना का विवरण परिजनों के मुताबिक रात वह घर में जमीन पर बिस्तर लगाकर सो रही थी। रात करीब ढाई बजे उसने अपने पिता को जगाया और होंठ के नीचे चुनचुनाहट होने की बात कहीं। उसके पिता ने होंठ के आसपास लाइट जला कर देखा तो थोड़ी दूर पर सांप भी दिखा । बगल मे सांप देखकर सब लोग डर गए और चिल्लाने की आवाज पर घर के और लोग भी जाग गए । जब त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.