फर्श पर पड़ा था पति का शव, बिस्तर से न उठ सकी पत्नी; दोनों की तड़प-तड़पकर मौत
नागपुर, मई 30 -- नागपुर में भीषण गर्मी के बीच एक दर्दनाक घटना सामने आई है। 77 वर्षीय रिटायर्ड रक्षा कर्मचारी गंगाधर भोंगड़े फर्श पर फिसलकर गिर गए और उनकी मौत हो गई। इसके बाद बिस्तर पर पड़ी उनकी लाचार 75 वर्षीय पत्नी कौशल्या भोंगड़े पति की मदद के बिना भूख, प्यास और तेज गर्मी के कारण कुछ दिनों बाद जान गंवा बैठीं। दंपति का शव शुक्रवार को उनके बंद घर में मिला। वाड़ी पुलिस स्टेशन क्षेत्र के तहत महदा कॉलोनी के दावलामेठी में रहने वाले इस दंपति ने करीब 40 साल साथ बिताए। गंगाधर भोंगड़े रक्षा विभाग से रिटायर हुए थे। उनकी लकवाग्रस्त पत्नी लंबे समय से बिस्तर पर थीं और पूरी तरह पति पर आश्रित थीं। दंपति की अपनी संतान नहीं थी, लेकिन गंगाधर ने कौशल्या की पहली शादी से चार संतानों को अपना लिया था और दशकों तक पत्नी की देखभाल की। कौशल्या की पहली शादी से दो ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.