एटा, फरवरी 27 -- शुक्रवार को उत्तर प्रदेश एवं जिला उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने संयुक्त से फर्रुखाबाद पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। ज्ञापन में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता भामाशाह एवं एटा उद्योग व्यापार मंडल एटा के युवा जिलाध्यक्ष संजीव जैन ने संयुक्त रूप से बताया कि फर्रुखाबाद पुलिस प्रशासन ने उतर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश युवा उपाध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव सहित 15 अन्य व्यापारियों पर फर्जी मुकदम दर्ज किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अनुरोध किया है कि व्यापारियों पर लगे फर्जी मुकदमे वापस लिए जाएं और संबंधित चौकी इंचार्ज हटाया जाए। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से कल्लू मियां, अतुल राठी, डेविड जैन, कैलाश जैन, अमित...