मैनपुरी, अप्रैल 7 -- फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेस-वे के किसानों को जमीन का पर्याप्त मुआवजा नहीं मिल रहा है। परेशान किसानों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट आकर डीएम को समस्या बतायी और मुआवजा मानक के अनुसार दिलाने की मांग की। किसानों का कहना है कि उन्हें मुआवजा नहीं दिया गया तो वे कलक्ट्रेट पर आकर धरना-प्रदर्शन करेंगे और पर्याप्त मुआवजा मिले बिना अपनी जमीन भी नहीं देंगे। किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम सींगपुर निवासी ग्रामीणों ने कहा कि फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेस-वे में यूपीडा उनकी जमीन ले रहा है। 35 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए और 70 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर लिंक रोड के लिए दिए जा रहे हैं, जो बेहद कम हैं। जबकि पड़ोसी ग्राम पंचायतों में रेट काफी अधिक दिए जा रहे हैं। अन्य ग्राम पंचायत की तरह उन्हें भी 35 के स्थान पर 45 लाख और 70 के स्था...