फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 29 -- फर्रुखाबाद। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में पुलिस विभाग के एक हेड कांस्टेबल के घर से 12 लाख रुपये के जेवर और 35 हजार की नगदी ले उड़े। चोरी होने के बावजूद थाना पुलिस ने अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। घटना के समय मकान बंद था। परिजन तीर्थ करने गए थे वारदात के दौरान चोरों ने घर में रखी अलमारी और बक्सों के ताले तोड़ दिए गए। घटना को देखते हुए मौके पर फोरेंसिक टीम ने जांच की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली, जिसमें तीन संदिग्ध युवक नजर आए हैं। थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के अजमतपुर रोड पर एक स्कूल के पास रहने वाले हेड कांस्टेबल आलोक कुमार ने करीब एक वर्ष पहले मकान बनवाया था। मूल रूप से वह मैनपुरी जिले के एलाऊ थाना क्षेत्र के ग्राम हवेलिया के रहने वाले हैं। उनकी पत्नी रूपा देवी बच्चों और परिजनों के साथ खाटू श्याम...