फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 4 -- फर्रुखाबाद। एक माह के बीमार बेटे को शुक्रवार सुबह सर्दी से बचाने के लिए ओढ़ाई गइ चादर काल बन गई। दम घुटने से बच्चे की चीख निकली और फिर शांत हो गया। मां अन्य परिजनों के साथ बेटे को डॉक्टर के पास ले गई। वहां उन्होंने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जसमई गांव निवासी माजिद हुसैन का एक माह का बेटा अब्दुल हुसैन बीमार था। शुक्रवार सुबह पिता सोकर उठे तो बच्चे को सर्दी न लगे इसलिए चादर ओढ़ा दी। कुछ देर बाद बच्चा अचानक चीखा और फिर शांत हो गया। मां फरीद दौड़कर पहुंची और बच्चे के हरकत न करने पर परिजन संग एक क्लीनिक पर ले गई। डॉक्टर ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इसपर परिजनों को विश्वास नहीं हुआ और वे बेटे को लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे। वहां भी डॉक्टरों ने बच्चे में जान न ह...