फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 22 -- सहालग के सीजन में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से धड़ाम हो गई है। अधिकतर बारातघरों के पास पार्किंग की व्यवस्था नहीं है जिसके चलते शहर में जाम लग रहा है। रात में जाम में फंसकर लोग परेशान हो रहे हैं। घर पहुंचना भी मुश्किल हो रहा है। शुक्रवार की रात क्रिश्चियन कालेज के पास मुख्य रोड पर लंबा जाम लग गया जो बढ़पुर देवी मंदिर से आगे तक बढ़ गया। वहीं बस अड्डे की ओर भी जाम का झाम रहा। इससे लोगों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कादरीगेट थाना पुलिस की टीम पहुंची। जो वाहन सड़क किनारे आड़े तिरछे लगे थे उनको हटवाया गया । तब कहीं जाकर जाम खुला। एक घंटे की मशक्कत के बाद यातायात व्यवस्था सुचारू हो सकी। रात 9:15 बजे करीब क्रिश्चियन इंटर कालेज के सामने मुख्य रोड पर एक बारात चढ़ रही थी। इसमें बाराती नाचते गाते बैंड की धुन पर चल रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.