फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 22 -- पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को उनकी जयंती पर पार्टी नेताओं ने नमन किया। उनके जीवन पर विचार रखे। पार्टी कार्यालय आवास विकास में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। गोष्ठी में जिलाध्यक्ष चंद्रपाल यादव ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादाव, किसानों, नौजवानो के लिए प्रेरणा हैं। गरीब परिवार से निकलकर उन्होंने राजनीति में नई इबारत लिखी। पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत ने कहा कि नेताजी महिलाओं के सम्मान, अधिकारों के सबसे बड़े संरक्षक थे। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय यादव ने कह कि नेताजी ने संगठन को एक परिवार की तरह जोड़ा। उनका नेतृत्व सादगी, संघर्ष और सामाजिक न्याय के मूल्यों पर आधारित था। जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव, नदीम अहमद फारुकी, सर्वेश अंबेडकर ने भी विचार रखे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.