फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 27 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। इटावा-बरेली हाईवे पर रविवार रात फरीदाबाद के एक युवक की उसकी पत्नी-बेटे के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद कार सवार हमलावर बरेली की ओर भाग निकले। हत्या की सूचना मिलते ही मौका-ए-वारदात पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। दयालपुर, चंदावली फरीदाबाद निवासी 32 वर्षीय अरुण अपनी पत्नी राखी और चार साल के बच्चे के साथ बनारस से दर्शन कर वापस घर लौट रहा था। राखी ने बताया कि फर्रुखाबाद जिले के पंचालघाट के हरदोई कट के पास रविवार देर शाम एक दुकान पर रुककर कोल्डड्रिंक खरीदते समय कार सवार बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। अरुण को कई गोलियां लगी और वह जमीन पर गिर पड़े। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें लोहिया अस्पताल ले जाया गया। जहां रात करीब साढ़े नौ बजे डॉक्ट...