फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 9 -- फर्रुखाबाद। एटा जनपद के अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव सादरपुर निवासी 22 वर्षीय आशीष राजपूत की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात उस समय हुई जब वह देर रात अपनी दिव्यांग पत्नी घर वापस लौट रहा था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मंगलवार तड़के परिजन घायल युवक को इलाज के लिए लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया । चाचा मुलायम ने बताया कि रात करीब 12 बजे आशीष अपनी पत्नी प्रीती को शौच कराने के लिए घर से बाहर लेकर गया था। वापस लौटते समय घर के पास पहले से खड़े तीन लोगों ने उसे रोक लिया। आशीष ने आवाज लगाई तो तीनों हमलावर उसे पकड़कर कुछ दूरी पर ले गए और बाएं कंधे के नीचे गोली मार दी। गोली लगते ही आशीष अचेत होकर नाली में गिर पड़ा। पत्नी के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग निकले।

घटना के बाद की स्थ...