फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 15 -- नवाबगंज (फर्रुखाबाद), संवाददाता। कस्बे में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में दो चचेरे भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। ये घर से एक ही बाइक पर निकले थे। तभी इन्हें एक ट्रक ने रौंद दिया। हादसा इतना वीभत्स था कि बाइक सवार तीनों युवकों के शरीर के चीथड़े उड़ गए और पुलिस को इनके अवशेषों को ढूंढ़कर इकट्ठा करना पड़ा। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला है।एटा जिले के नयागांव थाना क्षेत्र के कुड़ा गांव निवासी 18 वर्षीय अर्पित यादव शनिवार को अपने घर से बाइक से गेहूं के खेत में पानी लगाने के लिए निकला था। उसके साथ 15 वर्षीय चचेरा भाई निशू यादव और परिवार के 20 वर्षीय पुष्पेंद्र यादव भी थे। शनिवार रात करीब 12:30 बजे के आसपास कस्बे के मुख्य चौराहे पर बजरी लदे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जब...