फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 24 -- फर्रुखाबाद। घर के बाहर सो रहे एक युवक को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला। इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना को देखते हुए पुलिस की टीम दौड़ी, जांच पड़ताल की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मोहम्मदाबाद कोतवाली के गैसिंगपुर गांव निवासी 32 वर्षीय लखन कश्यप अपने घर के बाहर सोमवार की रात सोए हुये थे। रात में उसकी कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई । मंगलवार की सुबह जब उसे खून से लथपथ देखा गया तो इससे परिवार में कोहराम मच गया। चौकीदार देशराज ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी । इस पर अपर पुलिस अधीक्षक , सीओ और इंस्पेक्टर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे जांच पड़ताल की । पुलिस घटना के कारणो का पता लगाने का प्रयास कर रही है । लखन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ...