फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 13 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। विवाहिता प्रेमिका को अपने रास्ते से हटाने के लिए प्रेमी के हैवानियत की सारी हदें पार करने का मामला सामने आया है। आरोपी प्रेमी बहन के घर ले जाने की बात कह भांजे के साथ प्रेमिका को बाइक से लाया और दुपट्टे से गला दबा दिया। इसके बाद मरा समझ पुल से गंगा में फेंक दिया। संयोग से प्रेमिका झाड़ियों में फंस गई। होश आने पर वह निकल कर बाहर आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, कायमगंज कोतवाली के एक गांव की 25 वर्षीय युवती ने बताया कि मैं पति को छोड़ प्रेमी के साथ पांचालघाट क्षेत्र में रह रही थी। यह भी पढ़ें- प्रेमिका का दुपट्टे से गला घोंटा, मरा समझकर पुल से गंगा में फेंका; लेकिन जब होश आया... बुधवार की शाम प्रेमी आया और मुझसे बोला बैग में कपड़े रख लो बहन ...