फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 27 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। भागवत कथा सुनने गई आठ साल की मासूम को रुपयों का लालच देकर अपने साथ ले गए एक युवक ने उसके साथ दरिंदगी की। हालत बिगड़ने से वह उसे छोड़कर भाग निकला। किसी तरह अपने घर पहुंची बच्ची को देख परिजन अवाक रह गए। आनन-फानन उसे लोहिया अस्पताल ले जाया गया है। हालत नाजुक देख पांच डॉक्टरों की टीम इलाज के लिए लगाई गई है।कमालगंज क्षेत्र के एक गांव में भागवत कथा हो रही है। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे आठ साल की बच्ची अपने परिजनों के साथ कथा सुनने गई थी। कथा के दौरान रिश्ते में बाबा लगने वाले 35 साल के अशोक राजपूत ने बच्ची को रुपयों का लालच दिया और अपने साथ कथा स्थल से करीब चार सौ मीटर दूर खेतों पर बनी झोपड़ी में ले गया। यहां उसने दुष्कर्म किया। बच्ची की हालत बिगड़ने पर वह उसे छोड़कर भाग निकला। मां ने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.