फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 3 -- UP Weather: मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। गुरुवार को आई बांधी बारिश के बाद रविवार तड़के एक बार फिर आंधी ने जमकर कहर बरपाया। आंधी के बाद कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश भी हुई। फर्रुखाबाद की बात करें तो यहां आंधी के चलते कई जगह पेड़ टूटकर सड़क पर जा गिरे, जिससे जाम की स्थिति पैदा हो गई। कानपुर रोड पर रजीपुर के नजदीक पेड़ उखड़कर रोड के साथ ट्रैक पर जा गिरा इससे कानपुर के ट्रैक से पेड़ को हटवाया गया। मुख्य रोडपर पेड़ के गिरने से करीब चार घंटे तक जाम की स्थिति रही। पेड़ काटकर यातायात चालू कराया गया। रात डेढ़ बजे मौसम ने करवट ली। आकाश में बादल छाये और तेज गड़गड़ाहट के साथ झमाझम बारिश हुयी और आंधी आयी। इसका असर शहर और ग्रामीण क्षेत्र में साफ दिखा। कई स्थानों पर शहर क्षेत्र में टीन उड़ गयी। सबसे बड़ा असर कमालगंज क्षेत्र में पड़ा। रजीप...