मिर्जापुर, जून 26 -- चुनार, हिन्दुस्तान संवाद। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के पदाधिकारियों ने गुरुवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी चुनार को सौंपकर संगठन के फर्रुखाबाद जिलाध्यक्ष के साथ कथित दुर्व्यवहार की न्यायिक जांच कराने और उन पर लगाए गए आरोपों को वापस लेने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के फर्रुखाबाद जिलाध्यक्ष ने राष्ट्रीय एवं प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर विभिन्न जनसमस्याओं से संबंधित ज्ञापन कायमगंज तहसील के उपजिलाधिकारी को सौंपा था। आरोप है कि ज्ञापन देने के बाद वापस लौटने पर उन्हें उपजिलाधिकारी कार्यालय से फोन कर दोबारा बुलाया गया और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। साथ ही पुलिस बुलाकर उन्हें जेल भेज दिया गया, जहां उनका अपमान किया गया。 यह भी पढ़ें- भाकियू जिलाध्यक्ष की हिरासत पर ज...