हल्द्वानी, मई 8 -- हल्द्वानी। हल्द्वानी में पलक झपकते ही फर्राटा भर रहे वाहनों पर यातायात पुलिस ने चालानी कार्रवाई कर शिकंजा कसा है। एक दिन में 54 वाहन चालकों के चालान कर उन्हें सबक सिखाया है। ओवर स्पीड से हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए नैनीताल पुलिस इन दिनों अभियान चला रही है। एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर इंटरसेप्टर वाहन से चेकिंग जारी है। रामपुर रोड, कालाढूंगी रोड और चोरगलिया रोड पर यातायात पुलिस ने चेकिंग की। यातायात निरीक्षक भूपेश पांडेय ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान ओवर स्पीड में कुल 20 चालान किए गए। जिनमें 19 वाहन निर्धारित गति सीमा 60 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक गति में संचालित पाए गए। जबकि एक वाहन 100 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक गति में पाया गया। यातायात नियमों के उल्लंघन पर कुल 54 चालान किए गए।

हिंदी ह...