मुजफ्फरपुर, मार्च 23 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। फर्राटा भर रहा सोना का भाव बीते 50 दिन में 24 कैरेट सोना का भाव 34 हजार रुपए लुढ़ककर 1,49,500 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। चांदी में भी 1.75 लाख रुपये प्रतिकिलो की गिरावट हुई है। सबसे अधिक गिरावट पश्चिम एशिया में युद्ध शुरू हुआ होने के बाद बीते एक मार्च से हुई है। उसके बाद से लगातार उतार चढ़ाव के साथ गिरावट जारी है।बीते 29 जनवरी को 24 कैरेट सोना का भाव एक लाख 84 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम था। चांदी की कीमत भी चार लाख रुपये किलो पर पहुंच गई थी। वहीं, 18 मार्च को सोने का भाव घटकर 1,49,500 प्रति दस ग्राम हो गया। वहीं, चांदी का भाव दो लाख 25 हजार रुपये प्रति किलो पर आ गया। उस समय भाव और बढ़ने की आशंका को देखते हुए अधिक मात्रा में सोना-चांदी खरीदने वाले व्यापारी, निवेशक भाव गिरने के बाद न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.