शाहजहांपुर, जुलाई 5 -- जलालाबाद। जलालाबाद थाना क्षेत्र के कसारी गांव में शुक्रवार रात करंट लगने से दंपती की मौत हो गई। पति को करंट लगने पर बचाने दौड़ी पत्नी भी बिजली की चपेट में आ गई। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार कसारी गांव निवासी अमर सिंह शुक्रवार रात परिवार के साथ भोजन करने के बाद घर से टहलने निकल गए थे। उमस और बार-बार बिजली आने-जाने के कारण उन्होंने अपने पांचों बच्चों को घर के बाहर चारपाई पर सुला दिया था। रात करीब नौ बजे घर लौटने पर बिजली आ गई थी। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: हादसे ने उजाड़ दिया पूरा परिवार, दंपती की मौत से पांच बच्चे हुए अनाथ अमर सिंह कमरे में जाकर फर्राटा पंखा चलाने के लिए उसका तार बिजली बोर्ड में लगान...