प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 22 -- उदयपुर/पट्टी, हिटी। भीषण गर्मी में फर्राटा पंखा रविवार को नौ माह के मासूम बालक और एक युवक के लिए काल बन गया। पंखे में उतर रहे करंट की चपेट में आने से मासूम और युवक की मौत हो गई। उदयपुर थाना क्षेत्र के आमी शंकरपुर गांव निवासी प्रमोद तिवारी, रविवार अपराह्न दो बजे पत्नी रेखा तिवारी और तीन बच्चों के साथ कच्चे मकान के ओसारे में जमीन पर चटाई बिछाकर सो रहे थे। बगल में फर्राटा पंखा चल रहा था l इसी बीच उनका नौ माह का बेटा सुशांत जग गया और खेलते हुए फर्राटा पंखा के नीचे स्टैंड पर हाथ रख दिया l वह पंखे में उतर रहे करंट की चपेट में आकर अचेत हो गया l परिजन निजी वाहन से उसे सीएचसी सांगीपुर ले गए। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया लेकिन परिवार के लोगों को बच्चे की मौत पर विश्वास नहीं हुआ और उसे लालगंज ट्रामा सेंटर ले गए। वहा...