फतेहपुर, मार्च 23 -- फतेहपुर। सरकंडी, ललौली में करोड़ो का घोटाला के बाद देवरी बुजुर्ग भी दागी पंचायतों की फेयरिस्त में शामिल हो गई है। विकास की राह में फर्म संचालक के साथ पैंतरेबाजी करके लाखों में लूट घसोट का खेल खेला जाता रहा। प्रकरण की शिकायत उठने के बाद अफसरों की नींद खुली और जांच में घोटाला की पुष्टि के बाद प्रधान और सचिव पर नोटिस जारी होने से ब्लॉक से पंचायत स्तर के अफसरों जिम्मेदारों में हड़कंप मचा पड़ा है। जिले की 13 ब्लॉकों में 816 पंचायतों में विकास से गांवों की तस्वीर बदलने की राह अभी कोषो दूर है। जहां छोटे से बड़े स्तर में भ्रष्टाचार व हिस्सेदारी का खेल खेला जाता है। अफसरों की निगहबानी के बावजूद रकम का बंदरबाट सवाल खड़े कर रहा है। विभागीय और ब्लॉक स्तर के बाद उच्चाधिकारियों तक शिकायत पहुंचने पर आंखे खुलती है। अमौली ब्लॉक के देव...