रामपुर, मार्च 25 -- तहसील क्षेत्र के ग्राम बिचपुरी संग्रामपुर में एक फर्म के नाम पर बिना वर्क ऑर्डर सामान्य मिट्टी खनन के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। फर्म संचालक ने इसे फर्जीवाड़ा बताते हुए जिलाधिकारी से शिकायत कर निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के मुताबिक मै. एसएस कंस्ट्रक्शंस एंड डेवलपर्स के प्रोपराइटर संजीव चौधरी का कहना है कि उनकी अनुमति के बिना उनकी फर्म के नाम से खनन का आवेदन कर दिया गया, जबकि इस संबंध में कोई भी वर्क ऑर्डर जारी नहीं हुआ है। उनका आरोप है कि आवेदन में उनके जीएसटी नंबर, पैन कार्ड और मोबाइल नंबर का भी उपयोग किया गया है, जिससे पूरे मामले में गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है।आवेदन में ग्राम बिचपुरी संग्रामपुर के गाटा संख्या 171 व 553 का उल्लेख किया गया है। पीड़ित ने जिलाधिकारी से प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.