शाहजहांपुर, फरवरी 28 -- मेडिकल कॉलेज से दवाओं के गबन का मुद्दा हाल ही में जिले के प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप की विकास भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में भी उठा था। प्रेस वार्ता के दौरान चोरी की दवाओं की बिक्री के लिए पकड़ी गई गाड़ी और दर्ज मुकदमे की जानकारी दी गई थी। इस पर प्रभारी मंत्री ने एसपी राजेश द्विवेदी को प्रकरण में शीघ्र कार्रवाई कर आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए दो दिन के भीतर वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...