फर्नीचर फैक्ट्री में कार्यरत कर्मी की करंट लगने से गयी जान
जहानाबाद, मई 13 -- ट्रांसफार्मर का फ्यूज ठीक करने के क्रम में लगा करंट, परिवार में मातम जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। सिकरिया थाना क्षेत्र के सिकरिया गांव के समीप संचालित एक प्राइवेट फर्नीचर फैक्ट्री में काम करने वाले एक कर्मी अरविंद कुमार सिंह ( 52वर्ष) की बुधवार को करंट लगने से जान चली गयी। यह घटना ट्रांसफार्मर से करंट लगने के कारण हुई। घटना की सूचना पाकर परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। लोगों की रो - रोकर हालत खराब हो रही थी। मृत व्यक्ति कल्पा थाना क्षेत्र के छोटी कल्पा गांव के निवासी थे।
घटना का विवरण घटना के संबंध में बताया गया है कि उक्त व्यक्ति अन्य दिनों की तरह बुधवार को भी औद्योगिक प्लांट में काम करने के लिए गए थे। बुधवार को इस फैक्ट्री में कुछ कम संख्या में कामगार आये थे। फॉल्ट के कारण फैक्ट्री की बिजली बंद हो गयी थी। बताया गया है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.