फर्नीचर दुकान से बाल श्रमिक का रेस्क्यू
मुजफ्फरपुर, अगस्त 29 -- मुशहरी। मणिका चौक स्थित फर्नीचर की दुकान से शनिवार को श्रम विभाग की टीम ने एक बाल श्रमिक का रेस्क्यू किया है। फर्नीचर दुकान के मालिक चिंटू राम ने बताया कि बालक खाना पहुंचाने आया था। इसी दौरान टीम ने छापेमारी कर बालक को पकड़ लिया। उसे शेल्टर होम भेज दिया गया। परिजन और ग्रामीण उसे छुड़ाने के लिए शेल्टर होम पहुंचे। तब तक अधिकारी वहां से दूसरी जगह छापेमारी के लिए निकल गए थे। अधीक्षक ने सोमवार को छात्र की पढ़ाई से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने के बाद छोड़ने की बात कही है। मामले में माले नेता रुदल राम ने डीएम को आवेदन देकर संबंधित श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इधर, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि टीम के पहुंचने पर बालक काम कर रहा था। साक्ष्य प्रस्तुत करने पर छोड़ दिया जाएगा।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.