फतेहपुर, मार्च 17 -- खागा। कोतवाली क्षेत्र के खैरई गांव में सोमवार रात चोरों ने एक फर्नीचर की दुकान में सेंधमारी कर हजारों रुपये का सामान पार कर दिया। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी अमित कुमार की दुकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने देर रात दीवार में सेंध लगाई और अंदर घुसकर महंगी मशीनों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी गए सामान में जनरेटर, राउटर, कटर, ग्राइंडर, हैमर और ड्रिल मशीन शामिल हैं, जिनका उपयोग दैनिक कार्य में किया जाता था। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी होने पर दुकान मालिक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। कोतवाली प्रभारी रमेश पटेल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और चोरों की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...