मुजफ्फरपुर, मई 3 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मिठनपुरा थाना क्षेत्र के कन्हौली बावन बीघा रोड स्थित एक फर्नीचर की दुकान में रविवार की सुबह आग लग गई। घटना की सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक दुकान में रखे 12 लाख से अधिक के फर्नीचर, शीशा, लकड़ी, प्लाई, एल्युमिनियम, हार्डवेयर के सामान समेत दो मशीनें जलकर राख हो गईं।दुकानदार गरीबनाथ शर्मा ने बताया कि शनिवार की शाम करीब साढ़े छह बजे वह दुकान बंद कर मुशहरी कोठिया स्थित घर चला गया। सुबह करीब तीन बजे सूचना मिली कि दुकान में आग लग गई है। यह भी पढ़ें- फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों की संपत्ति राख जब वे पहुंचे तो आग की लपटें उठ रही थी। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। इसके बाद पुलिस और फायर ...