समस्तीपुर, मार्च 5 -- सरायरंजन। सरायरंजन थाना क्षेत्र के भगवतपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड 4 में उपद्रवियों ने होली के दिन विवेक कुमार शर्मा के फर्नीचर दुकान में तोड़फोड़ एवं मारपीट की। इस घटना को लेकर सरायरंजन थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। घटना के संबंध में बताया गया है की होली के दिन कतिपय उपद्रवी तत्व के लोग दुकान में घुसकर तोड़फोड़ करने लगे। वहीं फर्नीचर दुकान के मिस्त्री के साथ मारपीट की गई। इस दौरान बीच बचाव में आए गांव के जटहू पासवान के पुत्र रमेश कुमार पासवान (36) को उपद्रवियों ने चाकू से प्रहार कर जख्मी कर दिया। सूचना पर सरायरंजन थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। साथ ही घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरायरंजन में भर्ती कराया। इस मामले में पीड़ित ने उपद्रवियों के खिलाफ थाना में आवेदन दिया है। ...