हरदोई, अप्रैल 15 -- सुरसा। सेमरा चौराहा स्थित एक फर्नीचर दुकान पर युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। कौढ़ा निवासी दिव्यांशू ने बताया कि उसकी फर्नीचर की दुकान सेमरा चौराहे पर है। आरोप है सुंगवा निवासी आकाश और विकास नशे में उसकी दुकान पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। पीड़ित के अनुसार, विरोध पर दोनों आरोपियों ने उसे लात-घूंसों और फन्टी से मारपीट कर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी भी दी। घटना में उसकी आंख और सिर में चोटें आई हैं। थानाध्यक्ष सुनील कुमार मिश्रा का कहना है कि तहरीर के आधार पर अभियोग दर्ज कर लिया गया है। शेष मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...