फतेहपुर, दिसम्बर 7 -- बहुआ। ललौली थाना के बहुआ कस्बे में रविवार सुबह फर्नीचर दुकानदार का शव घर के पास ही एक पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। शव लटका देख परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने फांसी लगा कर आत्महत्या की बात बताई है। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। बहुआ कस्बे के राजनगर मोहल्ला निवासी 60 वर्षीय निवासी राजकिशोर शर्मा का शव घर से 20 मीटर दूर अमरुद के पेड़ में मफलर से फंदे में लटका हुआ मिला। सुबह जब मोहल्ले के लोगों ने देखा तो हड़कंप मच गया। मृतक दुकानदार की पत्नी आशा शर्मा की 2017 में बीमारी से मौत हो गई थी। मृतक अपने बेटे संतोष कुमार शर्मा और बहू के साथ रहता था। कस्बे में ही अलमारी बक्से की दुकान बेटे के साथ चलाता था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतार पोस्टमार्टम के लिये भेजा। दुकानदार की मौत से बेटे संतोष...