फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 8 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। मऊदरवाजा थाने के बहादुरगंज तराई में फर्नीचर दुकानदार के पिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। इससे घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के पुत्र के मुताबिक किसी तरह की कोई समस्या नहीं थी। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। बहादुरगंज तराई के फर्नीचर दुकानदार सैयद माजिद के 60 वर्षीय पिता शाहिद अली रात में फर्नीचर कारखाने में लेट गये थे। सुबह 8:30 बजे माजिद का दोस्त आरिस कारखाने में खड़ी की गयी अपनी बाइक को निकालने के लिए गया था। इस बीच गूलर के पेड़ पर माजिद के पिता शाहिद को देखकर वह घबरा गया और तुरंत सूचना घर वालो को दी। इस पर घर वाले मौके पर दौड़ पड़े। शाहिद अली ने गूलर के पेड़ पर डिश के तार में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने मौके प...