फर्नीचर की दुकान में लगी आग में झुलसा युवक
रुडकी, जून 29 -- भगवानपुर, संवाददाता। पुहाना इकबालपुर रोड पर नन्हेड़ा अनंतपुर गांव में रविवार देर रात एक फर्नीचर की दुकान में अचानक आग लग गई। देखते ही आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया ओर दुकान के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया, जबकि आग बुझाने के प्रयास में एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। जिसको आसपास के लोगों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जानकारी दमकल विभाग को दी गई। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर पूरी तरह काबू पाया। यह भी पढ़ें- भगवानपुर में फर्नीचर के शोरूम में लगी आग, एक झुलसा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.