हाथरस, जून 12 -- हाथरस, संवाददाता। बेरोजगार कृषि स्नातक अब फर्टिलाइजर्स व कीटनाशकों की दुकान खोलकर स्वरोजगार स्थापित कर सकते हैं। कृषि विभाग एग्री जंक्शन योजना के तहत कृषि स्नातकों को सहायता उपलब्ध करा रहा है। इच्छुक कृषि स्नातक ऑनलाइन आवेदन कर इस योजना का लाभ ले सकते हैं। सरकार स्वरोजगार को बढ़ावा दे रही है। इसके तरह-तरह की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- फर्टिलाइजर्स व कीटनाशकों की दुकान खोलकर पाएं रोजगारयोजना के विवरण कृषि क्षेत्र से जुड़े बेरोजगारों को स्वरोजगार का अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरकार द्वारा एग्री जंक्शन योजना का संचालन किया जा रहा है। इस योजना के तहत कृषि स्नातकों को फर्टिलाइजर्स व कीटनाशकों की दुकान खोलने का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। जिले के सातों ब्लॉकों में एक-एक दुकान खोली जानी है। योजना के तहत लाभार्...