रामपुर, अप्रैल 26 -- Rampur News: पिता का सपना था कि उनकी बेटी खाकी वर्दी पहनकर देश की सेवा करे। वे आज नहीं हैं, लेकिन उनकी सीख और मेरा कर्तव्य ही मेरी ताकत है..... यह शब्द रामपुर पुलिस लाइन में परेड कमांडर बनीं सहारनपुर की बहादुर बेटी आस्था के हैं। रविवार को जब रामपुर में यूपी पुलिस की पासिंग आउट परेड चल रही थी, तब आस्था ने अपने व्यक्तिगत दुख को किनारे रखकर कर्तव्य की एक ऐसी मिसाल पेश की, जिसने वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम कर दीं। सहारनपुर जिले के ग्राम ब्राह्मण मझरा की रहने वाली आस्था के पिता राजवीर सिंह मजदूरी करते थे। उन्होंने संघर्षों के बीच अपनी बेटी को इस काबिल बनाया कि वह यूपी पुलिस का हिस्सा बन सके। दुर्भाग्यपूर्ण रहा कि जिस बेटी की परेड देखने का सपना उन्होंने सालों से संजोया था, परेड से ठीक दो दिन पहले 24 अप्रैल को उनका निध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.