लखीमपुरखीरी, जनवरी 27 -- डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने मंगलवार को संविलियन विद्यालय सदर का औचक निरीक्षण कर फर्जी हाजिरी की पोल खोल दी। रजिस्टर में बच्चों की उपस्थिति अच्छी दिख रही थी, लेकिन कक्षाओं में बच्चों की संख्या उससे आधी भी नहीं थी। विद्यालय में पंजीकृत 166 छात्र-छात्राओं में से शिक्षामित्र अर्चना ने 109 बच्चों की उपस्थिति अंकित कराई थी, जबकि डीएम के निर्देश पर भौतिक गिनती में केवल 43 छात्र-छात्राएं ही उपस्थित पाए गए। डीएम ने मौके पर बीईओ को संबंधित शिक्षामित्र से तुरंत स्पष्टीकरण लेने और उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उपस्थिति के अंतर को लेकर मध्यान्ह भोजन योजना पर भी सवाल उठे। डीएम ने बच्चों की अंकित संख्या के अनुसार कन्वर्जन कास्ट का परीक्षण कराने और नामित एनजीओ के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। ड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.