देवरिया, फरवरी 27 -- देवरिया, निज संवाददाता। तरकुलवा थाना क्षेत्र के बालपुर श्रीनगर में फर्जी हस्ताक्षर से 10 रुपये के स्टांप पर बंटवारा करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर नौ लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस जुट गई है। बालपुर श्रीनगर के रहने वाले महेंद्र कुशवाहा ने शिकायत की है। उनका आरोप है कि पट्टीदारों ने फर्जी हस्ताक्षर बनाकर दस रुपये के स्टांप पर बंटवारा कर दिया गया है। यह स्टांप दस वर्ष पहले बेचा गया था। उसे कूटरचना कर तैयार किया गया है। जब इसकी जानकारी महेंद्र कुशवाहा को हुई तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की। लेकिन पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद वह न्यायालय का दरवाजा खटखटाए। न्यायालय के आदेश पर कोतव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.