उरई, फरवरी 26 -- उरई। बीडीओ डकोर की ओर से भेजे गए पत्र में फर्जी हस्ताक्षर बनाकर धोखाधड़ी एवं शासकीय अभिलेखों की डुप्लीकेसी को को लेकर डीसी एनआरएलएम अखिलेश तिवारी ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने ब्लॉक से भेजे गए पत्र के संबंध में जब खंड विकास अधिकारी से जानकारी ली तो उन्होंने इससे इनकार किया। इसमें ज्ञात हुआ है कि यह कार्य डकोर में तैनात ब्लॉक मिशन प्रबंधक सत्यनारायण के द्वारा किया गया है इस पर डीसी ने सख्त रुख अपनाते हुए बीडीओ डकोर को निर्देश जारी किए हैं कि बीएमएम के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.