समस्तीपुर, जून 15 -- शाहपुर पटोरी। पटोरी प्रखंड के विभिन्न स्कूलों में शिक्षकों द्वारा बड़े पैमाने पर फर्जी हस्ताक्षर बनाने की शिकायतों के बाद विभागीय कार्रवाई तेज हो गई है। जांच में सत्यता पाए जाने के बाद पटोरी प्रखंड के एक ही स्कूल के प्रभारी एचएम समेत कुल तीन शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। जानकारी देते हुए बीईओ मनीष कुमार ने बताया कि पटोरी प्रखंड के विभिन्न स्कूलों से संबंधित मिल रही शिकायतों की त्वरित जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- फर्जी हस्ताक्षर मामले में प्रभारी एचएम समेत तीन निलंबितजांच और निलंबन दोषी शिक्षकों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। बीईओ ने बताया कि प्रखंड के प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल, चकसलेम में कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाओं की भी लगातार शिकायतें मिल रही थी। जांच में पाया गया कि स्कूल के प्रभारी एचएम आशीष निरंजन, विशिष्...