प्रयागराज, फरवरी 16 -- प्रयागराज मुख्य संवाददाता कई दिनों तक स्कूल न आने और फर्जी हस्ताक्षर बनाकर वेतन लेने पर एक शिक्षक और प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने 14 फरवरी को सुबह 9:45 बजे मांडा विकास खंड के कम्पोजिट विद्यालय राजापुर का आकस्मिक निरीक्षण के दौरान शिक्षक कौशल सिंह और प्रधानाध्यापिका रजिया फरहाना को निलंबित कर दिया। बीएसए ने लिखा है कि ग्रामवासी तथा अभिभावक फोन पर कौशल सिंह के विद्यालय न आने की शिकायत करते रहे हैं। निरीक्षण में पता चला कि कौशल सिंह एक अक्टूबर 2025 से विद्यालय में बिना किसी सूचना तथा आदेश के लगातार अनुपस्थित थे। कक्षा सात व आठ के छात्र-छात्राएं शिक्षक का नाम या कौन सा विषय पढ़ाते हैं, नहीं बता सके। पिछले कई वर्षों से विद्यालय में अनियमित रूप से अनुपस्थित रहने के बावजूद प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.