रुद्रपुर, दिसम्बर 27 -- सितारगंज, संवाददाता। बीडीओ की तहरीर पर पुलिस ने फर्जी हस्ताक्षर कर बैंक से धन निकासी का प्रयास करने वाले उर्दू अनुवादक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। बीडीओ सीआर आर्या ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 2 दिसंबर को उनके कार्यालय में तैनात उर्दू अनुवादक वसीम कुरैशी ने इंडियन बैंक, सितारगंज में विधायक निधि योजना के खाते के लिए चेकबुक का आवेदन किया। 3 दिसंबर को बैंक ऑफ बड़ौदा सितारगंज से 4.50 लाख रुपये निकालने का प्रयास किया। इसके बाद 11 दिसंबर को इंडियन ओवरसीज बैंक सिसौना में 5.75 लाख, 3.85 लाख और 3.04 लाख रुपये के तीन चेक जमा किए। बैंक प्रबंधकों को संदेह होने पर चेकों का भुगतान रोक दिया गया। सीओ बीएस धौनी ने बताया कि तहरीर पर शुक्रवार शाम आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.