गिरडीह, जून 6 -- बिरनी, प्रतिनिधि। प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हो रहे भ्रष्टाचार एवं चिकित्सा प्रभारी के खिलाफ चल रहे अनिश्चितकालीन धरना की वजह से कई खुलासे हो रहे हैं। वित्तीय अनियमितता के बाद अब स्टोरकीपर द्वारा सीएचओ एवं अन्य कर्मियों का फर्जी हस्ताक्षर कर लाखों का सामान आवंटित करने का आरोप सामने आ रहा है। यह भी पढ़ें- अधिकारी लौटे, धरनार्थियों ने कहा-कार्रवाई होने तक जारी रहेगा धरनाखुलासा की जांच हालांकि स्टोरकीपर द्वारा जो सामान स्वास्थ्यकर्मियों के फर्जी हस्ताक्षर से आवंटित किया गया वह सामान केंद्र तक पहुंचा नहीं है। बतला दें कि पिछले महीने डीसी के निर्देश पर जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ आरपी दास एवं सदर प्रखंड प्रभारी डॉ सचिन कुमार की जांच में पता चला कि स्टोरकीपर ने ही 5 लोगों का फर्जी हस्ताक्षर कर लाखों का सामान आवंटित क...