फर्जी हस्ताक्षर कर म्यूटेशन कराने का आरोप
गाज़ियाबाद, मार्च 7 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। टीला मोड़ थाना क्षेत्र में फर्जीवाड़ा कर करोड़ों रुपये की जमीन का म्यूटेशन कराने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।दिल्ली के पांडव नगर निवासी विष्णु प्रसाद ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की थी। उन्होंने असालतपुर फर्रुखनगर निवासी बिलकिश, लियाकत, महफूज, नजरू आदि से जमीन खरीदी थी। जमीन उन्होंने अपनी पत्नी के नाम कराई थी। आरोप है कि उक्त जमीन पर भूमाफिया हरेंद्र कसाना, धमेंद्र कसाना निवासी कौशांबी, देवराज मंडावली, मोहनकुमार, थापा, शिव कुमार, अतर सिंह और दिनेश कुमार कब्जा करना चाहते हैं। विष्णु ने आरोप लगाया है कि उक्त लोगों ने उनकी पत्नी के फर्जी हस्ताक्षर कर लोनी तहसील में उक्त जमीन का म्यूटेशन (दाखिल खारिज) करा दिया। पता चलने पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.