गिरडीह, फरवरी 14 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। हीरोडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत चुंगलखार पंचायत के एक उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय के सरकारी खाते से फर्जी हस्ताक्षर कर अवैध राशि निकासी का गंभीर मामला सामने आया है। विद्यालय की प्रबंध समिति अध्यक्ष भावना सिंह व संजोजिका गुड़िया देवी ने बैंक ऑफ इंडिया हीरोडीह शाखा के शाखा प्रबंधक को लिखित शिकायत देकर मामले की जांच और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार, विद्यालय के सचिव अजय रजक द्वारा अध्यक्ष भावना सिंह, संयोजिका गुड़िया देवी के फर्जी हस्ताक्षर कर विद्यालय के संयुक्त खाते से अवैध रूप से राशि की निकासी की गई है। संबंधित खाता संख्या 488810100007216 से लगभग 12 हजार रुपये एवं 20 हजार रुपये की संदिग्ध निकासी किए जाने का आरोप लगाया गया है। अध्यक्ष भावना सिंह व गुड़िया देवी ने आरोप लगाया कि ...